चंडीगढ़। पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने यहां रविवार को कहा कि पिछले दो दिनों में पंजाब में खेतों में आग लगाने की कुल 1,377 घटनाएं हुई हैं और इसे मामलों में "भारी गिरावट" करार दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पराली जलाने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था।
शुक्ला ने खेत में आग लगाने के मामलों में गिरावट को पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर अंकुश लगाने के प्रयासों का परिणाम बताया।
पुलिस और नागरिक अधिकारियों सहित कुल 1,072 उड़नदस्ते पराली जलाने पर निगरानी रख रहे हैं। इस मुद्दे पर किसान नेताओं के साथ 8 नवंबर से अब तक 2,189 बैठकें हो चुकी हैं।
शुक्ला ने कहा कि पराली जलाते पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। 8 नवंबर से अब तक पुलिस ने 932 एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
साथ ही 340 उल्लंघनकर्ताओं की राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है।
--आईएएनएस
पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह लेंगे भाग, नीतीश कुमार कर सकते हैं विशेष राज्य के दर्जे की मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा, चुनाव में हार से पार्टी के मोल-भाव की शक्ति कम नहीं होगी
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने सरकार के छह सलाहकारों को बर्खास्त किया
Daily Horoscope