• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुंबई से मुख्य आरोपी जोबनप्रीत गिरफ्तार

Major Breakthrough in Mad Sandhu Murder Case: Prime Accused Jobanpreet Arrested in Mumbai - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । मैड संधू हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं। डीजीपी पंजाब पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर उसकी भूमिका हथियारों की आवाजाही, फंडिंग और शूटर्स को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने में थी। उसने तरनतारन जिले में जबरन वसूली से जुड़ी तीन फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने और इसके आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। मधुसूदन सिंह उर्फ 'मैड संधू', जो एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मेकअप आर्टिस्ट और कुछ फिल्मों में काम कर चुके कलाकार थे
पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और पूरे पंजाब में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ है।
इससे पहले 13 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 12.90 लाख रुपए, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया था।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की। इस संबंध में पांच अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Breakthrough in Mad Sandhu Murder Case: Prime Accused Jobanpreet Arrested in Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mad sandhu murder case, mad sandhu, crime news in hindi, crime news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved