चंडीगढ़। प्रसिद्ध पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर हमला करने में कथित तौर पर शामिल दिलप्रती-रिंडा गिरोह के एक और खतरनाक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दिलप्रती की गिरफ्तारी के बाद एक महीने में पंजाब पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। इसने फेसबुक पर गायक को धमकी दी थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बदमाश आकाश (21) की तीन राज्यों की पुलिस को तलाश थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए 9 किलोमीटर तक उसका पीछा करना पड़ा और बाद में रूपनगर जिले के सिंघपुरा इलाके में दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक विदेशी माउजर और गोली सिक्का बरामद हुआ है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी आकाश की हत्या के पांच और डकैती और लूटपाट के 13 मामलों में तलाश थी। उसकी आर्म्स एक्ट के तहत भी महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब पुलिस को तलाश थी। आकाश 17 साल की उम्र से ही अपराध जगत में शामिल हो गया था और पिछले कुछ महीनों से पंजाब में था।
रूपनगर के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कोई भी पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुआ है। यह गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब इस गैंगस्टर की गाड़ी सिंघपुरा ड्रेन के पास फंस गई। गैंगस्टर के बाएं कंधे के पास गोली लगी। इस ऑपरेशन का नेतृत्व रूपनगर पुलिस के डीएसपी और सीआईए-1 और सीआईए-2 के द्वारा किया गया। रिपोर्टों के अनुसार आकाश, दिलप्रती का लंबे समय से साथी है और वह मोहाली में पंजाबी गायक पर हुए हमलों में शामिल है। उस पर देश के अलग अलग हिस्सों में बहुत से केस दर्ज हैं।
नूंह में 9336 अवैध शराब की बोतलों को ले जाते हुए ट्रक को किया काबू
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए व्यापारी ने खुद रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
झारखंड के चतरा में दो करोड़ रुपए मूल्य के अफीम और हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope