• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: बीबीएमबी में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 1 जुलाई अंतिम तिथि

Golden opportunity for 10th-pass youth: Recruitment for apprentice positions begins at BBMB, deadline is July 1 - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने वर्ष 2026-27 के लिए 220 केवी सब स्टेशन, बीबीएमबी कुरुक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। बीबीएमबी की ओर से जारी रिक्तियों में एक इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन के 9 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ ही कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार संबंधित आईटीआई पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के सीधे शिक्षुता पोर्टल डाटाबेस (एनएपीएस) से तैयार की गई मेरिट सूची, दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत और आईटीआई पाठ्यक्रम में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदकों की न्यूनतम और अधिकतम आयु शिक्षुता अधिनियम 1961 और समय-समय पर इसके संशोधनों के अनुसार होगी। हालांकि, जारी नोटिफिकेशन में आवेदकों की आयु सीमा और स्टाइपेंट की जानकारी नहीं दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Golden opportunity for 10th-pass youth: Recruitment for apprentice positions begins at BBMB, deadline is July 1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bbmb, recruitment, career news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved