• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में आंगनबाड़ी के 6110 पदों के लिए आवेदन फिर से शुरू

Applications reopen for 6110 Anganwadi posts in Punjab - Punjab-Chandigarh News in Hindi

करियर डेस्क। चंडीगढ़ पंजाब में महिलाओं के लिए अच्छी नौकरी आई है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने पंजाब में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 6110 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 मार्च, 2026 तक इन पदों के लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंडः
पंजाब आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
ऐसे करें पंजाब आंगनबाड़ी के लिए आवेदनः
पंजाब आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाना होगा। अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Punjab Anganwadi Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से भर लें। जानकारी को भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को जमा करें। अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। जो उम्मीदवार पंजाब आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को 11 मार्च से पहले अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को 11 मार्च के बाद आवेदन करने के दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Applications reopen for 6110 Anganwadi posts in Punjab
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sswcd punjab, anganwadi recruitment, 6, 110 vacancies, 1, 316 workers, 4, 794 helpers, female candidates, march 11 2026 deadline, sswcdpunjabgovin, merit-based selection, punjab domicile, career news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved