फगवाड़ा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी मामले में सिटी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस की दी शिकायत में चरणजीत सिंह पुत्र मेहर सिंह वासी मोहल्ला गोबिंदपुरा फगवाड़ा ने बताया कि उसकी तथा मोहल्ला निवासी गुरचरण सिंह की बहुत दोस्ती है। वो दोनो एक दिन घरेलूु काम के लिए बाजार गए। बस स्टैंड फगवाड़ा पर उनको फगन सिंह सैनी पुत्र सरैण सिंह वासी दागपुर तहसील दसूहा जिला होशियारपुर जिसके साथ चरणजीत सिंह वासी अवादन भी था मिले।
चरणजीत सिंह गुरशरण सिंह का वाकिफकार था। उनको देख कर चरणजीत के कहने पर फगन सिंह सैनी ने गाड़ी रोक ली तथा कहा कि उसकी उपर तक बहुत पहुँच है तथा किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवा सकता है। अगर किसी ने लगना हो तो बता देना। उसने बताया कि उसकी भांजी ने एमएबीएड की हुई है,तब फगन सिंह सैनी ने कहा उसको नौकरी लगवाना तो बाएँ हाथ का खेल है। उसने कहा कि आप पढ़ाई का कागज तथा डेढ़ लाख रुपए तैयार रखे। 18 नवंवर 2015 को फिर दोनो उनको मिलने के लिए आए तथा पैसे तथा दस्तावेज मांगे। न चाहते हुए भी उसने दस्तावेज तथा पैसे दे दिए। फगन सिंह ने भरोसा दिया कि अपा घबराए नही काम हो जाएगा। उसने कहा कि जब वो बोलेगा लडक़ी को लेकर चंडीगढ़ ले कर आ जाना। बाद में वो लारेबाजी करने लगा। अलग बहाने लगा कर समय निकालने लगा। फरवरी महीने में फगन सिंह लिख कर भी दे गया,पर इसने पैसे वापिस नही किए। सिटी पुलिस ने जांच के बाद फगन सिंह सैनी के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश, यहां पढ़ें
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope