• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Weapons Procured from Bihar and Supplied to Punjab: Patiala Police Arrest Four Accused - Patiala News in Hindi

पटियाला । पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ये आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे। इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्रीय गैंगस्टर आपस में भिड़ने और अपराध करने के लिए कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि ये गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में एक प्रतिद्वंद्वी क्रिमिनल को निशाना बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 स्लीक, हाई-एंड सेल्फ-लोडिंग बंदूकें बरामद की हैं। पटियाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।
कुछ दिन पहले अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भी नाकेबंदी के दौरान एक अवैध हथियारों की तस्करी के जाल का भांडाफोड़ किया था। अमृतसर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो 9एमएम सब मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की थी। शुरुआती जांच में पता चला कि ये हथियार गोल्डी ढिल्लों से जुड़े गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के लिए थे। पुलिस का मानना है कि ये हथियार पंजाब में अपराध और कुछ देशविरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले थे।
इस मामले में एफआईआर छेहरता थाने में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य आरोपी और सप्लायरों का पता लगाने में जुटी हुई है। मकसद यही है कि इस जाल को पूरी तरह तोड़ा जाए और इलाके में कानून का राज कायम रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weapons Procured from Bihar and Supplied to Punjab: Patiala Police Arrest Four Accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, patiala police, weapons, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patiala news, patiala news in hindi, real time patiala city news, real time news, patiala news khas khabar, patiala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved