पटियाला। गांव घंगरौली में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्रीगुरु रविदासजी के जीवन और उनके विश्व भाईचारे के संदेश को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रथम दिन साध्वी राजविद्या भारती ने बताया कि गुरु रविदास जी का जीवन संपूर्ण मनुष्य जाति के लिए प्रेरणा दायक है। संत रविदास मानव समाज के लिए धरती पर आए। उन्होंने सारी मानव जाति को एकता के सूत्र में पिरोया। यदि ईश्वर का प्रेम प्राप्त करना है तो प्रत्येक जीव को अपने वास्तविक प्रकाश रूप को जानना ही पड़ेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साध्वी ने समझाया कि हमें भी एक होने की आवश्यकता है। जब हम अपने भीतर में पनप रहे एक दूसरे के प्रति बुरे भावों को समाप्त कर देंगे, तभी हमारा समाज भी उनकी शिक्षाओं पर सही ढंग से चल पाएगा और हम सब में यह परिवर्तन तभी आ सकता है जब हमारे जीवन में गुरु रविदास जैसे पूर्ण सद्गुरु आ जाएंगे। जिनकी कृपा से हम परमात्मा के दिव्य प्रकाश रूप का दर्शन अपने भीतर ही कर लेंगे, जो अविनाशी सत्ता सृष्टि के प्रत्येक कण के विद्यामान हैं। ईश्वर के प्रकाश रूप का दर्शन प्राप्त करने के उपरांत ही हमारे जीवन में एकता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।
PM मोदी ने किया भारतीय प्रवासियों को संबोधित, कहा- आज दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने की जरुरत है
जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की सहमति नहीं आई है, आने के बाद ही होगी बैठक - नीतीश
हज 2022 के ट्रेनिंग कार्यक्रम में बोले नकवी: दशकों से हज सब्सिडी के बल पर चला सियासी छल
Daily Horoscope