पटियाला। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 6, 7 और 8 जनवरी को तीन दिन तक बसों का संचालन पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। इस आंदोलन के तहत पहले दिन यानी 6 जनवरी को सभी डिपो में गेट रैलियां आयोजित की जाएंगी। 7 जनवरी को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और 8 जनवरी को प्रदेशव्यापी पूर्ण हड़ताल के साथ बसों का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्मचारी लंबे समय से अपनी कुछ मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं-जिसमें कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करना। आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में कटौती बंद करना। सरकारी बेड़े में नई बसों की खरीद। बाहरी राज्यों से कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाना।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर केवल आश्वासन देती आई है, लेकिन अब तक किसी भी वादे को अमल में नहीं लाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों द्वारा बार-बार लॉलीपॉप देने के बावजूद उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
इस आंदोलन के चलते प्रदेश में आम जनता को परिवहन सुविधाओं में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह दी गई है।
समय रैना के शो 'India's Got Latent' पर विवाद: गुवाहाटी पुलिस ने जजेस पर दर्ज की एफआईआर
भाजपा शासित राजस्थान और हरियाणा में दो कद्दावर मंत्रियों, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप
राष्ट्रपति ने बड़े हनुमान के दरबार में टेका मत्था, अक्षयवट और सरस्वती कूप का किया दर्शन
Daily Horoscope