पटियाला । गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर पोलो ग्राउंड में मैराथन का आयोजन किया गया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का संदेश देना रहा।
मैराथन को रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं को शिक्षा तथा खेलों से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया था। उनके विचार 650 साल बाद भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज में व्याप्त भेदभाव और नफरत के खिलाफ आवाज उठाई और प्रत्येक इंसान को समान समझने की प्रेरणा दी। आज भी समाज में भेदभाव और नफरत जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे में गुरु साहिब की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैराथन जैसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की प्रवृत्ति और साइबर अपराधों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ बच्चों के सामने नई तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में कई बार बच्चे मानसिक और सामाजिक परेशानियों में फंस जाते हैं। कुछ मामलों में बच्चे घर से बाहर निकल जाते हैं और उनके परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को मिलकर बच्चों को इन चुनौतियों से बचाने की दिशा में काम करना होगा। बच्चों को केवल नकारात्मक गतिविधियों से रोकना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य रचनात्मक कार्यों से जोड़ना भी जरूरी है।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशा पंजाब के सामने एक गंभीर सामाजिक चुनौती है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को छोटी उम्र से ही खेल और शिक्षा के साथ जोड़ा जाए तो उन्हें नशे तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत पंजाब का निर्माण कर सकते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना पैदा होती है। इसलिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए विद्यार्थी चुनावों और उनसे जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद विद्यार्थी नेताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नेताओं को सभी विद्यार्थियों के हित में काम करना चाहिए और विद्यार्थी कल्याण को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान आरोप-प्रत्यारोप स्वाभाविक हैं, लेकिन चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी पक्षों को मिलकर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। विश्वविद्यालयों में सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
अकाली नेता विक्रम मजीठिया को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गरीब वर्ग के कल्याण और खेलों जैसे मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण हैं। इन विषयों पर गंभीर चर्चा की जरूरत है ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
देश की जीडीपी और रोजगार के मुद्दे पर भी डॉ. बलबीर सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि जीडीपी में वृद्धि हो रही है तो उसका असर रोजगार के अवसरों और आम आदमी की क्रय शक्ति में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता जताई।
राहुल गांधी से जुड़े मामले और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा उठाए जा रहे राजनीतिक मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आएंगे, राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी। उन्होंने कहा कि नेताओं को निशाना बनाने और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन समाज को नफरत और विभाजन की राजनीति से दूर रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक और अन्य गुरु साहिबान ने मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। आज के समय में इन सिद्धांतों को और मजबूती से अपनाने की जरूरत है।
इस दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने अस्पताल में भर्ती एक नेता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि संबंधित मामले में जानकारी लेने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि बच्चों को नशे और सामाजिक बुराइयों से बचाकर शिक्षा एवं खेलों से जोड़ना ही स्वस्थ, सुरक्षित और मजबूत पंजाब की नींव है।
--आईएएनएस
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
रणछोड़राय की कथा : जब आधी रात में खुद खुल गए मंदिर के द्वार, बैलगाड़ी से भक्त के साथ डाकोर चले आए श्री कृष्ण
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, करियर और कारोबार में मिलेंगे लाभ के अवसर
3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
जन्माष्टमी पर राधा बनीं हेमा मालिनी, 'राधा रास बिहारी' में दिखा ड्रीम गर्ल का खूबसूरत अंदाज
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव 
एसआरसीसी शताब्दी समारोह: प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो से यात्रा की और स्मृति चिन्ह जारी किया

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सचिन पायलट पंजाब, सुरजेवाला गुजरात और भूपेश बघेल असम के प्रभारी बने

‘कानून और संविधान का उल्लंघन,' सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर विपक्षी दलों ने जताया एतराज
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 05/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope