• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब: राज्यपाल कटारिया ने दिया सुझाव, टीबी से बचाव के लिए स्थानीय भाषा में बनाएं बुकलेट

Punjab: Governor Kataria suggests creating booklets in local languages ​​for TB prevention - Patiala News in Hindi

पटियाला। पंजाब में आयोजित 81वीं एनएटीकॉन कॉन्फ्रेंस 2026 में टीबी की रोकथाम, शीघ्र पहचान और इलाज को मजबूत करने पर मंथन किया गया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विद्वानों को सुझाव दिया कि टीबी के प्रति जागरूकता के लिए स्थानीय भाषा में छोटी-छोटी बुकलेट तैयार की जाएं, ताकि गांव के आम व्यक्ति तक भी इसकी जानकारी आसानी से पहुंच सके। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, ये हमारा सौभाग्य है कि देश के टीबी (तपेदिक) मरीजों के लिए संगठन 1939 में स्थापित हुआ। हमारे यहां 81वीं एनएटीकॉन कॉन्फ्रेंस हो रही है। इसमें इस बीमारी से संबंधित देशभर के जितने प्रोफेसर और विद्वान मौजूद हुए। मंच पर भी वो लोग हैं, जिन्होंने इस संगठन को अपनी मेहनत से जिंदा रखा। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को लेकर आज के समय में कम से कम इतना विश्वास है कि समय पर अगर व्यक्ति में इसकी पहचान हो जाए, तो सरकार की तरफ से सभी तरह की सुविधाएं हैं। देश ने इसका लाभ उठाया है। 2015 से लेकर अब तक भारत में रोगियों की संख्या में 21 फीसदी की कमी आई है। टीबी से होने वाली मौतों की दरों में 28 फीसदी की कमी आई है।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस बीमारी का इलाज हो सकता है। इन विद्वानों से जो सुझाव मिलेंगे, सरकार उसका इस्तेमाल करेगी। मैंने भी एक सुझाव दिया है कि आप सब स्थानीय भाषा में इससे संबंधित छोटी-छोटी बुकलेट बनाएं, ताकि गांव का व्यक्ति भी एक बार में उसे बैठकर पढ़ ले। इससे लोगों को टीबी के बारे में शुरुआती जानकारी हो जाएगी। उससे बचने के रास्ते भी लोगों के ध्यान में आएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा घर संवैधानिक है, जो भी चाहे वो कह सकता है। हमें जो अधिकार प्राप्त है, उसका इस्तेमाल करते हुए उसके प्रभाव को कम करने के लिए हम जो कर सकते हैं, वो करेंगे लेकिन कोई अगर ये कहे कि हमारे पास शिकायत ही न आए, ऐसा नहीं हो सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Governor Kataria suggests creating booklets in local languages ​​for TB prevention
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gulab chand kataria, punjab governor, natcon conference 2026, tuberculosis awareness, tb prevention, tb treatment, early detection, local language booklets, rural health awareness, public health, india tb control, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patiala news, patiala news in hindi, real time patiala city news, real time news, patiala news khas khabar, patiala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved