पटियाला। जिले के समाना इलाके के मोलवीवाला गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने सुसराल आया हुआ था। वहां उसे नहाने के दौरान करंट लग गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का समाना के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हादसे का शिकार हुए युुवक की बुआ के लड़के गुरनाम सिंह ने बताया कि युवक जुझार सिंह पुत्र निशान सिंह अपने ससुराल गांव मोलवीवाला गया था। वह सुबह उठ कर नहाने गया था। इस दौरान जुझार सिंह अपने कपड़े उतार कर तार पर टांगने लगा तो बिजली के तार से छू गया। इससे उसे करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सिड-कियारा वेडिंग : लास्ट नाइट पार्टी में दूल्हा-दुल्हन ने किया मेहमानों के साथ डांस, मेहमान के आने का सिलसिला जारी
राजस्थान की धरती युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है : पीएम मोदी
टिकैत ने किसानों से 'एक्सपायर' ट्रैक्टरों में महापंचायत में आने को कहा
Daily Horoscope