• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पदक विजेताओं को जल्द करेंगे नकद इनाम राशि से सम्मानितः मीत हेयर

Chief Minister Bhagwant Singh will soon honor the Mann Medal winners with cash prize: Meet Hayer - Patiala News in Hindi

पटियाला। हांगज़ू एशियन गेमज़ में पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीत कर खेल के 72 साल के इतिहास में अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते राज्य का अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर नाम रौशन किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य को फिर खेल नक्शे पर नाम चमकाने वाले पदक विजेताओं को जल्द ही सभी खिलाड़ियों के देश वापस आने पर विशेष समागम के दौरान नकद इनाम राशि से सम्मानित करेंगे। यह बात खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को हांगज़ू एशियन गेमज़ में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों सिफ़्त सम्रा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस का फरीदकोट और पटियाला में स्वागत और सम्मान करते हुये कही। खेल मंत्री ने आज सुबह एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर देश का नाम रौशन करने वाली सिफ़्त सम्रा की फरीदकोट रिहायश पर जाकर मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ़ से सम्मान करते हुये दिग्गज़ निशानेबाज को बधाई दी। शाम के समय पर उन्होंने आज ही पंजाब लौटे शॉटपुट में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाले तेजिन्दर पाल सिंह तूर और 800 और 1500 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीतने वाली हरमिलन बैंस का पटियाला पहुँचने पर हर्दिक स्वागत और सम्मान किया।
इस मौके पर हरमिलन की माता अर्जुना ऐवार्डी माधुरी अमनदीप सिंह का भी सम्मान किया। मीत हेयर ने कहा कि आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तरफ से स्वर्ण पदक जीता गया और इस टीम में पंजाब के अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करने के मकसद से पहली बार खेल की तैयारी के लिए 4 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है, जिसके बड़े सकारात्मक नतीजे आए हैं और एशियाई खेलों में पंजाब के शामिल 48 खिलाड़ियों में से 33 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीत लिए।
आज दोनों स्वागती समागमों के अवसर पर हलका घनौर के विधायक और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल घनौर, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों, विधायक फ़िरोज़पुर स. रणबीर सिंह भुल्लर, ओलम्पियन अवनीत कौर सिद्धू, ओलम्पियन हरवंत कौर, पूर्व डीजीपी राजदीप सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर पटियाला साक्षी साहनी, एस. एस. पी. फरीदकोट हरजीत सिंह, डिप्टी डायरैक्टर स्पोर्टस परमिन्दर सिंह सिद्धू, ज़िला खेल अफ़सर बलजिन्दर सिंह और हरपिन्दर सिंह गग्गी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशंसक और खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhagwant Singh will soon honor the Mann Medal winners with cash prize: Meet Hayer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patiala, hangzhou asian games, punjab players, medals, gold, silver, bronze, punjab, chief minister, bhagwant singh mann, cash prizes, sports achievements, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patiala news, patiala news in hindi, real time patiala city news, real time news, patiala news khas khabar, patiala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved