• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, सीएम भगवंत मान समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

Punjabi singer Rajveer Jawanda passes away; CM Bhagwant Mann and several other celebrities express grief - Mohali News in Hindi

मोहाली। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का बुधवार को निधन हो गया। इस खबर ने पूरे देश, खासकर पंजाब में शोक की लहर दौड़ा दी। लाखों प्रशंसक सदमे में हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर दुख जताते हुए लिखा, "प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए लुप्त हो गया। छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और परिवार व फैंस को यह दर्द सहने की ताकत दें। वाहेगुरु वाहेगुरु।" कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "यह सुनकर दिल टूट गया कि राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। कई दिनों तक हिम्मत से लड़ने के बाद, वे हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। उनकी मधुर आवाज और जिंदादिल अंदाज हमेशा हमारे दिलों में हमेशा रहेगा। राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले।"
अभिनेत्री सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर कर लिखा, "आप बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। आपकी आवाज हमेशा पंजाब में गूंजती रहेगी। वाहेगुरु आपकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें।"
सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "एक होनहार, प्रतिभाशाली आत्मा हमें बहुत जल्दी छोड़ गई। राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले।"
अभिनेता अम्मी विर्क ने इंस्टाग्राम पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "बहुत ही दुख के साथ आपको सूचित किया जाता है कि हमारे प्रिय राजवीर जवंदा अब इस दुनिया की यात्रा पूरी कर 8 अक्टूबर को गुरु चरणों में लीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 9 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पौना, जगरांव (लुधियाना) में किया जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjabi singer Rajveer Jawanda passes away; CM Bhagwant Mann and several other celebrities express grief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohali, fortis hospital, punjab, singer rajveer jawanda passes away, chief minister bhagwant mann, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved