• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

Punjab: 12th exam results released, girls outdo boys - Mohali News in Hindi

मोहाली । पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की तीन छात्राओं, हरकीरत कौर (बरनाला), मनवीर कौर (फिरोजपुर) और अर्श (मानसा), ने टॉप किया है और मेरिट लिस्ट में शामिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 2,65,388 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,41,506 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कहने का मतलब है कि कुल 91 प्रतिशत का परिणाम रहा है। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88 रहा।
डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इस बार ज़्यादातर टॉप करने वाले छात्र बॉर्डर एरिया से हैं। कुल 290 छात्र मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिजल्ट देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं। खासकर जिनके नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, वे अपने प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहे हैं। छात्रों के पास प्रतिशत देखकर बोर्ड भी संतुष्ट है।
बच्चों का रिजल्ट देखकर उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं और अपने बच्चों के भविष्य की कामना कर रहे हैं। परीक्षा में पास हुए छात्रों का कहना है कि कड़ी मेहनत की बदौलत ही उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है और 12वीं के परीक्षा परिणाम में परचम लहरा सके हैं।
आपको बता दें कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी और 4 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की गई थी। जिन छात्रों को अपना रिजल्ट देखना हो, वे पीएसईबी डॉट एसी डॉट इन (pseb.ac.in) पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: 12th exam results released, girls outdo boys
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, 12th exam, mohali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved