• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब को नशे से मुक्त कर सकती है भाजपा, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर बोले केवल सिंह ढिल्लों

BJP can free Punjab from the drug menace: Kewal Singh Dhillon on PM Modi Mann Ki Baat program - Mohali News in Hindi

खास खबर। मोहाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या, महिलाओं, किसानों और गरीबों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
मोहाली में मीडिया से बातचीत के दौरान ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है और इससे राज्य का सामाजिक ढांचा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि एक महिला ने अपने पांच बच्चों के नशे की गिरफ्त में आने का दर्द साझा किया था।
ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या खत्म करने में विफल रही है। पंजाब में नशे का दरिया बह रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं।
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य पर कर्ज बढ़ा है और नशे की समस्या भी कम नहीं हुई है।
ढिल्लों ने अवैध खनन के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार ने खनन से 20,000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करने का दावा किया था, लेकिन सिर्फ 600 करोड़ रुपएमिले, तो बाकी का पैसा कहां गया? क्या इसे अरविंद केजरीवाल दिल्ली लेकर गए? विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए ढिल्लों ने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार की गठबंधन वार्ता नहीं चल रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ढिल्लों ने दावा किया कि पार्टी ने चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मजबूत प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP can free Punjab from the drug menace: Kewal Singh Dhillon on PM Modi Mann Ki Baat program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sardar kewal singh dhillon, punjab bjp state president, mann ki baat episode 137, jhajheri kharar mohali event, drug-free punjab campaign, political response to aap drug policy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved