• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में लगातार बढ़ रही हथियारों की तस्करी, बीएसएफ लगा रही रोक : सतीश एस खंडारे

Arms smuggling continues to rise in Punjab, BSF taking steps to curb it: Satish S. Khandare - Mohali News in Hindi

मोहाली। भारत-पाक सीमा पर दिन-रात देश के लिए सुरक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल का 61वां स्थापना दिवस पंजाब के मोहाली में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पंजाब के मोहाली में सालाना प्रेस ब्रीफ 2025 पर, बीएसएफ वेस्टर्न कमांड चंडीगढ़ के एडीजी जनरल सतीश एस खंडारे ने कहा कि हम असल में अपना डायमंड जुबली रेजिंग डे, बीएसएफ का 61वां रेजिंग डे, मना रहे हैं। बीएसएफ वेस्टर्न कमांड चंडीगढ़ के एडीजी जनरल सतीश एस खंडारे ने कहा, "अभी हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक, बॉर्डर के पास दिखने वाले ड्रोन हमारी नजदीकी रेंज में हैं। हम बॉर्डर पर निगरानी बनाए हुए हैं और पंजाब पुलिस से भी मदद ले रहे हैं। हम ड्रोन से होने वाले खतरे को कम करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस साल, पंजाब में हथियारों की तस्करी बढ़ गई है, खासकर पिस्टल की तस्करी ज्यादा देखने को मिल रही है।" उन्होंने कहा कि इस साल, हमने कम से कम 270 ड्रोन, 380 किलोग्राम हेरोइन और दूसरे प्रतिबंधित सामान बरामद किए हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से, बीएसएफ ने कई टेरर मॉड्यूल को भी खत्म किया है। इस वजह से बॉर्डर पार से स्मगलिंग करना बहुत मुश्किल हो गया है। दिन प्रतिदिन हम लोग तस्करी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर रहे हैं।
सतीश एस खंडारे ने कहा कि हम जम्मू और कश्मीर में एक एडवांस्ड एंटी-टनलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। अगर कोई सुरंग खोदने की कोशिश करता है तो यह सिस्टम हमें अलर्ट कर देगा और यह इस इलाके में हमारी निगरानी और मौजूदगी को भी मजबूत करेगा।
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि बीएसएफ की पहली जिम्मेदारी बॉर्डर की सुरक्षा करना है और बीएसएफ पहले से ही बॉर्डर पर तैनात है। लेकिन, बढ़ते ड्रोन के खतरे की वजह से, हमने पंजाब में अपनी स्ट्रेटेजी बदल दी है। जिन इलाकों में ड्रग ड्रॉप्स की संभावना ज्यादा होती है, हम पंजाब पुलिस की मदद से कड़ी कार्रवाई करते हैं।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ 6,386 किलोमीटर से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर की सुरक्षा में जुटा है। इसके अलावा, हमें अपनी ड्यूटी के दौरान चुनाव, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक झगड़े को दूर करने जैसी अलग-अलग इंटरनल सिक्योरिटी ड्यूटी के लिए भी बुलाया जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arms smuggling continues to rise in Punjab, BSF taking steps to curb it: Satish S. Khandare
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohali, india-pakistan border, border security force, raising day, punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved