• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडवोकेट स्नेहप्रीत सिंह बने मोहाली बार एसोसिएशन के प्रधान

Advocate Snehpreet Singh became the president of Mohali Bar Association - Mohali News in Hindi

मोहाली। 11 महीने से लंबित मोहाली बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को करवाए गए। चुनावों में एडवोकेट स्नेहप्रीत सिंह को प्रधान चुना गया है। उन्हें 212 वोट मिले हैं। प्रधान पद के उम्मीदवारों में एडवोकेट संदीप सिंह और रणजोध सिंह भी खड़े हुए थे। एडवोकेट संदीप सिंह को 160 वोट ही पड़े तो वहीं रणजोध सिंह को 144 वोट मिले हैं। बता दें कि मोहाली बार एसोसिएशन में कुल 566 वोट हैं जिनमें से 6 वोटों को रद्द कर दिया गया था। उपप्रधान पद पर एडवोकेट सुखचैन सिंह सोढ़ी ने जीत दर्ज की, उन्हें 302 वोट मिले। सेक्रेटरी पद पर तीन एडवोकेट खड़े हुए थे। जिनमें एडवोकेट अक्ष चेतल, दलजीत सिंह, सुरजीत कुमार सैनी शामिल रहे। सेक्रेटरी पद पर सब से ज्यादा वोट 362 अक्ष चेतल को हासिल हुए हैं। एडवोकेट दलजीत सिंह 100 वोट और सुरजीत कुमार सैनी को सिर्फ 50 वोट हासिल हुए। खजांची पद पर 276 वोट हासिल कर एडवोकेट हरप्रीत सिंह तो लाइब्रेरियन पद पर सौरभ गोयल ने 330 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सभी सदस्यों ने एडवोकेट निशा राठौर को सर्वसम्मति से चुना।
बता दें कि वीरवार को बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा ने फैसला लेते हुए बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा-चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन चेतन वर्मा जो मोहाली बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने का जिम्मा सौंपा था। उन्हीं की निगरानी में यह चुनाव सम्पन्न हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Advocate Snehpreet Singh became the president of Mohali Bar Association
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohali, bar association elections, advocate snehpreet singh elected president, candidates included advocate sandeep singh, ranjodh singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved