• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईआईएसईआर मोहाली में गैर-शिक्षण पदों पर नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

IISER Mohali Recruitment for Non-Teaching Posts, 10th Pass Can Apply - Mohali News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली ने 40 गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई 2026 से संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iisermohali.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में अधीक्षण अभियंता, उप रजिस्ट्रार, कनिष्ठ कार्यालय सहायक और परिचारक जैसे विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी पद शामिल हैं।
ये कर सकते हैं आवेदनः
सुपरिटेंडेंट इंजीनियर:
आईआईएसईआर मोहाली में इस पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ 5 से 10 वर्षों का संबंधित कार्य अनुभव भी आवश्यक है।
डिप्टी रजिस्टार:
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। साथ ही 5 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव होना जरूरी है।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट:
इस पद के लिए स्नातक डिग्री में कम से कम 50% अंक आवश्यक हैं। इसके अलावा 4 वर्षों का कार्यालय अनुभव और 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति भी जरूरी है।
अटेंडेंट :
इस पद के लिए उम्मीदवार ने मैट्रिक (कक्षा 10) पास किया हो या 3 वर्षीय डिप्लोमा किया हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।
ये है आयु सीमा की शर्तेंः
आईआईएसईआर मोहाली में विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। समूह ‘A’ (स्तर 13, 12, 11) के लिए अधिकतम आयु 50 से 56 वर्ष तक रखी गई है, जबकि समूह ‘A’ (स्तर 10) के लिए 40 वर्ष है। समूह ‘B’ में स्तर 7 के लिए 38 से 40 वर्ष और स्तर 6 के लिए 35 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है। वहीं समूह ‘C’ में स्तर 5 और 4 के लिए 33 वर्ष तथा स्तर 1 के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है।
देखें आवेदन शुल्कः
आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य (UR) और OBC-NCL उम्मीदवारों को 1100 + 18% GST मिलाकर कुल 1298 रुपये शुल्क देना होगा। EWS वर्ग के लिए 600 रुपये + 18% GST मिलाकर 708 रुपये शुल्क है। वहीं SC, ST, दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदनः
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iisermohali.ac.in पर जाएं। अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें। जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें। इसके बाद, “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। अगर फीस लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IISER Mohali Recruitment for Non-Teaching Posts, 10th Pass Can Apply
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iiser mohali, recruitment, non-teaching positions, government jobs, ministry of education, online applications, career opportunities, career news in hindi, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved