• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूसरी पत्नी पर गोली चलाने का मामला : पति और उसके तीन दोस्त गिरफ्तार

Case of shooting on second wife: Husband and his three friends arrested - Moga News in Hindi

मोगा। मोगा के धर्मकोट में दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी पर गोली चला दी। घटना का कारण तलाक न देने का विरोध बताया जा रहा है। आरोपी पति गुरविंदर सिंह ने अपने तीन दोस्तों - तेजिंदर, हरमन, और गुरसेवक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को अवैध पिस्टल और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता रीतू ने बताया कि उसकी लव मैरिज दो साल पहले गुरविंदर सिंह से हुई थी, और उनका एक साल का बेटा भी है। गुरविंदर की पहले भी शादी हो चुकी थी और उसकी दो बेटियां हैं। जब गुरविंदर ने अपनी पहली पत्नी के कारण तलाक की मांग की, तो रीतू ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद, गुरविंदर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। घटना वाली रात वह अपने तीन दोस्तों के साथ घर आया और रीतू पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली रीतू की टांग में लगी। डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि रीतू के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Case of shooting on second wife: Husband and his three friends arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: case, shooting, second, wife, husband, friends, arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, moga news, moga news in hindi, real time moga city news, real time news, moga news khas khabar, moga news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved