• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समराला में खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में चोरी, सरकारी रिकॉर्ड समेत सामान ले उड़े चोर

Theft in Food Supply Department office in Samrala, thieves took away goods including government records - Ludhiana News in Hindi

समराला। नजदीकी गांव बालियो में स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सरकारी रिकॉर्ड की फाइलों के साथ-साथ पंखे, कूलर, सिलेंडर, बड़ी भट्टी और बाथरूम की टूटियां भी ले उड़े। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब विभाग के अधिकारी दफ्तर पहुंचे और ताले टूटे हुए पाए। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर बलदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने अलमारियों को भी तोड़कर जरूरी दस्तावेज गायब कर दिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इसी दफ्तर में चोरी हो चुकी है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं दोबारा हो रही हैं। दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने और चपड़ासी की नियुक्ति की अनुमति न मिलने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। इस संबंध में समराला पुलिस को शिकायत दी गई है, और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Theft in Food Supply Department office in Samrala, thieves took away goods including government records
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: theft, food supply, department, office, samrala, records, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved