लुधियाना। पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नई दुल्हन के घर बारात पहुंची तो दूल्हे की पहली पत्नी शादी समारोह में पहुंच गई। पहली पत्नी पेशे से वकील है। उसने वहां हंगामा मचा दिया। इस पर पुलिस को दखल देना पड़ा।
मामला लुधियाना के जगरांव का है। गांव में रविवार को चोरी छिपे दूसरी शादी रचा रहे वकील पति को उसकी पहली वकील पत्नी ने आखिरकार दिनभर की मशक्कत के बाद घेर लिया। हालांकि उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। जब महिला शादी रोकने के लिए पुलिस लेकर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। व्यक्ति अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ खाना खा रहा था। इस दौरान महिला ने काफी शोर मचाया और अपने पति की आपत्तिजनिक फोटो वहां सब को दिखाई। हालांकि भरे शादी समारोह में मामला संभालने के लिए पुलिस को बीच में आना ही पड़ा। पुलिस वाले नवविवाहिता जोड़े को थाने ले गए।
अमेरिका के शिकागो के पास 4 जुलाई की परेड में गोलीबारी में 5 की मौत
मणिपुर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, 17 अब भी लापता
पांचवां टेस्ट - चाय तक इंग्लैंड का स्कोर 107/1, लीस अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद
Daily Horoscope