लुधियाना।
गर्भवती महिला ने किन्हीं कारणों से आवेश में आकर घर की तीसरी मंजिल से
जाकर छंलाग लगा ली। ऊंचाई से गिरने पर वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गई
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख कर पत्नी को बचाने के लिए आए पति
की सदमे से आवाज ही चली गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मृतक महिला की पहचान निशा (22) के रूप में
हुई है। घटना के बाद निशा और विपिन को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां
डाक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया, जबकि विपिन को भर्ती कर लिया है।
मौके पर पहुंची थाना जोधेवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस
ने बताया कि जालंधर भारत नगर निवासी निशा की शादी एक साल पहले विपिन के
साथ हुई थी और वो गर्भवती थी। विपिन एक होजरी फैक्ट्री में काम करता है।
काली सड़क इलाके में वह तीन मंजिला इमारत के दूसरी मंजिल पर रहते थे।
वीरवार को निशा के सास-ससुर रिश्तेदार से मिलने गए थे। घर पर विपिन और निशा
अकेले थे। इस दौरान अचानक निशा घर की तीसरी मंजिल पर गई और विपिन उसके
पीछे भागा। जब तक वो छत पर पहुंचा निशा ने छलांग लगा दी।
निशा नीचे
से गुजर रही हाईटेशन तारों में जाकर फंसकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने
के लिए विपिन चिल्लाया तो उसकी आवाज चली गई। उधर, परिवार इस संबंध में कुछ
भी बोलने को तैयार नहीं है। जांच अधिकारी एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि
अभी परिवार के बयान लेने बाकी हैं। वो जैसे बयान देंगे उसी के आधार पर
कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope