• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लुधियाना जेल में पुलिस अफसर और जवानों का छापा, दो मोबाइल बरामद

Police officers and jawans raid in Ludhiana jail, two mobile recovered - Ludhiana News in Hindi

लुधियाना। पिछले लंबे समय से लचर सुरक्षा व्यवस्था की सुर्खियां बनी लुधियाना की सैंट्रल जेल पर रविवार तड़के 4 बजे पुलिस के अफसरों और 400 जवानों की टीम ने छापा मार दिया। अचानक हुई इस तलाशी अभियान में दो मोबाइल के अलावा कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस अब यहां खुफिया पुलिस तैनात करेगी। उस समय पुलिस छावनी में तबदील हो गई, जब डीआईजी. (जेल) लखविंद्र सिंह जाखड़ 400 पुलिस जवानों की टीम सहित औचक छापामारी करने पहुंच गए। इस टीम का नेतृत्व ए.डी.सी.पी.-1 रतन सिंह बराड़, ए.डी.सी.पी कुलदीप शर्मा, ए.सी.पी. सैंट्रल मनदीप सिंह, ए.सी.पी. हरकंवल कौर साहनेवाल, ए.सी.पी-4 पवनजीत, ए.सी.पी. रमनदीप गिल व 13 एस.एच.ओज कर रहे थे। वहीं डी.आई.जी. की अचानक दस्तक से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, क्योंकि इस कार्रवाई की जेल सुपरिंटैंडैंट तक को भी भनक नहीं थी। लगभग साढ़े 3 घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस जवानों ने जेल का चप्पा-चप्पा छान मारा, जिसमें 2 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। यह औचक निरीक्षण को डी.आई.जी. जेल ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से तालमेल करके अंजाम दिया है। ज्ञात रहे कि पहले 10 जुलाई 2016 को ऐसा ही औचक निरीक्षण किया गया था परंतु उसमें मात्र 45 पुलिस कर्मी ही मौजूद थे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उक्त सर्च टीम जेल के बाहर रात्रि 2 बजे के करीब पहुंच गई थी, जिसके बाद जेल सुपरिंटैंडैंट को सूचित किया गया और सुबह 4 बजे कार्रवाई शुरू हुई।
खुफिया दस्ते होंगे तैनात: जाखड़
डीआईजी जेल लखविंद्र सिंह जाखड़ ने बताया कि यह औचक छापामारी जेल व पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों से आपसी तालमेल के बाद की गई है। जेल सुपरिंटैंडैंट सहित अन्य किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को इसकी भनक नहीं थी। उन्होंने बताया कि लुधियाना की सैंट्रल जेल में पिछले लंबे समय से वर्जित सामान अंदर पहुंचने और मोबाइल फोन मिलने की बढ़ रही घटनाओं के बाद ही औचक निरीक्षण की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि जेल दीवार के साथ बाहरी रास्ते से अंदर वर्जित सामान फैंकने की घटनाओं के मद्देनजर जहां पुलिस गश्त बढ़ाने के बाद पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं, वहीं अब खुफिया दस्ते भी तैनात किए जा रहे हैं, जो हर गतिविधि पर पूर्ण नजर रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police officers and jawans raid in Ludhiana jail, two mobile recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, police officersm, jawans, raid, ludhiana jail, two, mobile recovered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved