लुधियाना। लोकसभा सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने आज स्थानीय दयानन्द मेडिकल कालेज और
हस्पताल (डी.एम.सी.) में यशवंत कुमार का हाल चाल पूछा, जोकि बीते दिनों
फगवाड़ा में हुई घटना में जख़़्मी हो गया था। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन
अमरिन्दर सिंह की तरफ़ से विशेष तौर पर पहुँचे चौधरी संतोख सिंह ने पीडि़त
परिवार को पंजाब सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीडि़त
परिवार के साथ बातचीत करते हुए चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यशवंत कुमार की सेहतयाबी के लिए हर संभव प्रयास
करने की हिदायत की हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें (संतोख सिंह) को आज विशेष
तौर पर वास्तविक स्थिति का पता करने के लिए ही भेजा है। उन्होंने परिवार
को कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो पंजाब सरकार यशवंत को बेहतर इलाज के लिए और
बढिय़ा हस्पताल में भी भेजने से नहीं हिचकिचाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब
सरकार की हिदायत पर हस्पताल की तरफ से बाकायदा माहिर डाक्टरों का बोर्ड
बनाकर यशवंत का इलाज किया जा रहा है और स्वास्थ्य सुधार की प्रगति पर
लगातार नजऱ रखी जा रही है। उन्होंने फिर दोहराया कि यशवंत के सभी इलाज का
खर्चा पंजाब सरकार की तरफ से उठाया जायेगा। इस मौके पर परिवार द्वारा इलाज
और सरकार की तरफ से मिल रहे सहयोग पर संतुष्टि प्रकट की।इस मौके
पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि पंजाब
सरकार सूबे में अमन कानून की स्थिति को किसी भी स्थिति में खऱाब नहीं होने
देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से
सूबे में क्रियाशील गैंगस्टरों को काबू किया जा रहा है। सूबे में अमन कानून
की स्थिति लगातार सुधर रही है। इस मौके पर उन्होंने सिवल और पुलिस प्रशासन
ख़ास तौर पर पुलिस जिला कपूरथला के एस. पी. (स्थानीय) स. जसकिरनजीत सिंह
तेजा की तरफ से निभाई जा रही ड्यूटी की विशेष तौर पर प्रशंसा की। इस मौके
पर उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव चौधरी विक्रमजीत
सिंह, फिल्लौर के एस. डी. एम. स. वरिंद्रपाल सिंह बाजवा, श्री योगेश हांडा
यूथ कांग्रेसी नेता और अन्य उपस्थित थे।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope