• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकतंत्र के त्योहार में लोगों के अधिक से अधिक शामिल होने को प्रेरित किया जाएः मुख्यमंत्री

More and more people should be encouraged to participate in the festival of democracy: Chief Minister - Ludhiana News in Hindi

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों को आगामी लोक सभा चुनाव बिना किसी डर-भय, निष्पक्ष और शांतमयी ढंग से करवाने के लिए कहा। आज यहाँ पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल, पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव निर्विघ्न और सुचारू ढंग से होने अनिवार्य हैं, जिससे लोग आज़ादी से वोट डाल सकें। यह चुनाव लोकतंत्र का जश्न हैं, जिस कारण यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि हरेक वोटर बेखौफ होकर इस चुनाव में हिस्सा लें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस मंतव्य के लिए उचित प्रबंध करने चाहिएं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोडऩी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि यह चुनाव शांतमयी ढंग से करवाने के लिए राजनीतिक पार्टियों समेत सभी प्रमुख हितधारकों के साथ तालमल किया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों में सुरक्षा और हिफ़ाज़त की भावना होनी चाहिए, जिससे सभी पार्टियाँ बढ़-चढक़र चुनाव में हिस्सा ले सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश का संविधान सभी राजनीतिक पार्टियों को समान अवसर प्रदान करता है, जिससे वह चुनाव में शिरकत कर सकें और इसकी पालना को हर हाल में सुनिश्चत बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस की सहायता के लिए अर्ध-सैनिक बलों की कई कंपनियाँ भी राज्य में जल्द ही पहुँच जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह फोर्स राज्य की रिवायतों, धर्म, और रीति-रिवाज़ों से अंजान होती हैं, जिस कारण पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को किसी तरह से ठेस न पहुँचे। इसकी पालना करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों की भावनाओं का ख़्याल रखना सबसे ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि जि़ला और राज्य स्तर पर सिविल और पुलिस प्रशासन के दरमियान उपयुक्त तालमेल सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए इसका पालन करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि इस कदम से समूचे प्रशासन को लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस को राज्य में ग़ैर-कानूनी हथियारों की समस्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलानी चाहिए और ऐसे हथियार रखने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में लाईसेंसी हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया में तेज़ी लानी चाहिए और इसको चुनाव से पहले मुकम्मल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि राज्य में शांतमयी चुनाव करवाए जाएँ और इसमें किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को चुनावी बुलेटिन निरंतर जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा, जिससे लोगों को चुनाव सम्बन्धी उठाए जा रहे कदमों के बारे में ताज़ा जानकारी हासिल होती रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान अफ़वाहें फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए और लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि पुलिस फोर्स को हाल ही में मुहैया करवाए गए हाई-टैक वाहनों को अधिक से अधिक प्रयोग में लाया जाना चाहिए, जिससे स्थिति के साथ और अधिक कारगर ढंग से निपटा जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने जिलों में सभी संवेदनशील स्थानों ख़ासकर पुलिस नाकों पर सी.सी.टी.वी. स्थापित करने को भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More and more people should be encouraged to participate in the festival of democracy: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ludhiana, punjab chief minister, bhagwant singh mann, police officers, lok sabha elections, fair, peaceful, meeting, inspector general of police, police commissioners, ssps, democracy, voter participation, fear, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved