लुधियाना। दो अलग-अलग क्षेत्रों में अपरहरण की दो वारदाते सामने आई हैं। एक युवती और एक बच्चे को अगवा कर लिया गया है।
परिजनों की शिकायत पर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। माडल ग्राम निवासी सतवीर जैन ने थाना डिविजन नंबर-5 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने उनकी 19 वर्षीय बेटी भाग्या 3 अप्रैल को घर से एक्टिवा से कहीं गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने बेटी को किसी अज्ञात शख्स द्वारा अगवा किए जाने का शक जताया है।
दूसरे मामले के शिकायतकर्ता डॉ. अंबेदकर नगर निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को उनका 9 वर्षीय बेटा अनमोल कहीं चला गया। उसके बाद से उनके बेटे का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। उन्होंने भी बेटे को किसी अज्ञात द्वारा अगवा करने का शक जताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope