लुधियाना। लुधियाना के समराला में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें देर रात करीब ढाई बजे गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 मार्च को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसे देखते हुए पुलिस पहले से ही किसान नेताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बलबीर सिंह राजेवाल के अलावा समराला क्षेत्र से एक दर्जन अन्य किसान नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) और भारतीय किसान यूनियन (कादियां) सहित अन्य संगठनों के नेता शामिल हैं। हिरासत में लिए गए सभी किसान नेताओं को फिलहाल समराला पुलिस थाने में रखा गया है।
इसी तरह, अन्य जिलों में भी पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई की है।
देश के प्रति दुनिया का नजरिया बदल रहे युवा, विश्व में हो रही भारतीय टैलेंट की तारीफ: पीएम मोदी
आतंकवाद और उसके 'मूल' के खिलाफ होनी चाहिए निर्णायक लड़ाई : उमर अब्दुल्ला
कनाडा : स्ट्रीट फेस्टिवल के लिए जुटी लोगों की भीड़ को कार ने कुचला, कम से कम नौ की मौत
Daily Horoscope