लुधियाना। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा मिले तभी समाज का उत्थान होगा। राज्य आगे बढ़ेगा और देश की प्रगति होगी। उन्होंने ये बातें लुधियाना सांस्कृतिक समागम की ओर से आयोजित कंवर्सेशन विद शबाना आजमी कार्यक्रम में कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार पेश किए और कहा कि बेशक आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना परचम लहरा रही हैं लेकिन आज भी समाज में बेटा-बेटी के फर्क को माना जाता है। बेटियों को बेटों के समान अधिकार तो दिए जाते हैं लेकिन उन अधिकारों को इस्तेमाल करने के मौके नहीं दिए जाते और न ही उन्हें बेटों के समान बराबरी का दर्जा मिलता है। जब तक समाज की सोच में बदलाव नहीं होगा तब तक उन्नति की डगर भी धीमी ही रहेगी।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope