लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड ACP और SHO के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रिटायर्ड एसीपी रणधीर सिंह व एसएचओ सतीश कूमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों पर बिना जांच पड़ताल के पीड़ित व्यक्ति पर जूठा केस दर्ज करने के आरोप लगे है। बता दे कि पीड़ित व्यक्ति ने इन दोनों के खिलाफ 29 नंवबर 2021 को थाने में शिकायत करवाई थी।
पीड़ित का नाम जसप्रीत सिंह है जोकि मोहल्ला बाबा थाना सिंह चौक का रहने वाला था। दरसअल पीड़ित के खिलाफ पड़ोसियों ने साल 2015 में हवाई फायरिंग करने को लेकर मामला दर्ज करवाया था पीड़ित ने बताया कि तब वहां इंस्पेक्टर रणधीर सिंह तैनात थे जो बाद में एसीपी बन गए।
उनके बाद में इंस्पेक्टर सतीश कुमार आए। उक्त दोनों अधिकारियों ने उसका 12 बोर का रिवाल्वर व 10 जिंदा कारतूस गैरकानूनी तरीके से पहले माल खाने में रखवा दिए फिर अपने पास रख लिए। बिना जांच के उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया। इसके बाद जब केस खत्म हो गया तब भी उसका हथियार वापिस नहीं किया गया। जिसे लेकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह लेंगे भाग, नीतीश कुमार कर सकते हैं विशेष राज्य के दर्जे की मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा, चुनाव में हार से पार्टी के मोल-भाव की शक्ति कम नहीं होगी
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने सरकार के छह सलाहकारों को बर्खास्त किया
Daily Horoscope