• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुद्वारा श्री झाड़ साहिब में हादसा : तीन पावन स्वरूपों को लगी आग, संगत गमगीन

Accident in Gurdwara Shri Jhar Sahib: Three Holy Forms caught fire, Sangat Gamagin - Ludhiana News in Hindi

समराला। समराला के निकटवर्ती गाँव श्री झाड़ साहिब स्थित सुशोभित कार सेवा गुरुद्वारा साहिब में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण बड़ा हादसा हो गया। देर रात सचखंड साहिब में एसी का कंप्रेसर फटने से आग भड़क उठी, जिसके कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पावन स्वरूप आग की चपेट में आ गए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हरजतिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि आग लगते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व स्थानीय संगत ने तत्काल काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य और प्रबंधक मौके पर पहुँचे। सबसे पहले पावन स्वरूपों की सुध ली गई और पूरी रात संगत ने भजन-कीर्तन कर अरदास की। इस घटना की जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के प्रबंधकों को दी गई। तदुपरांत पाँच सिंह साहिबान की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने पूरी गुरु मर्यादा के साथ स्वरूपों की सेवा संभाली। आज सुबह इन्हें गोइंदवाल साहिब ले जाया गया।
कमेटी सदस्यों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है जिसने संगत को गहरे गम में डाल दिया है। साथ ही अपील की गई है कि कोई भी अफवाह न फैलाएँ और शांति बनाए रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accident in Gurdwara Shri Jhar Sahib: Three Holy Forms caught fire, Sangat Gamagin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident, gurdwara, shri jhar sahib, three, holy forms, caught fire, sangat gamagin, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved