लुधियाना।
एक कलियुगी पत्नी ने अपने पिता के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी। उसका
अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में ससुराल वालों को पति की खुदकुशी करने की
झूठी जानकारी दे दी। मृतक के परिजनों ने जब पड़ताल की तो मामले का खुलासा
हुआ।
गांव हंबड़ा इलाके में रहने वाले विद्यासागर (24) की पिछले
दिनों घर पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी आरती और उसके पिता सुरेश कुमार
ने मिल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में वे गांव वापस लौट गए। जब
मृतक के पिता पुत्तन को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने थाना लाडोवाल की
पुलिस को इसकी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार और उसकी
बेटी आरती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश मे
जुटी हुई है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया
विद्यासागर मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला सीतापुर के सदाना थाने के
अंतर्गत आते गांव सथौली का रहने वाला था। वह लुधियाना की हंबड़ा रोड स्थित
एक फैक्ट्री में काम करता था और वहीं एक कमरे में रहता था। आरोपी ससुर
सुरेश भी उसी के साथ रहता था। 20 मार्च को विद्यासागर की मौत हो गई।
आरती
व उसके पिता ने बिना किसी को कुछ बताए उसका संस्कार कर दिया। इसके बाद
अगले दिन पिता-पुत्री घर से निकलने। इस दौरान पड़ोसी ने पति की मौत का कारण
पूछा तो दोनों ने कहा कि उसकी तबीयत खराब थी। इसके बाद दोनों आरोपी यूपी
के जिला सीतापुर चले गए। वहां पहुंचने पर विद्यासागर के परिजनों को पता चला
कि उनकी बहू अपने मायके आई है। जब वह मायके गए तो आरोपी पत्नी ने बताया कि
विद्यासागर ने फंदा लगाकर जान दे दी। जिसके बाद उन्होंने उसका अंतिम
संस्कार कर दिया।
लेकिन मृतक के पिता पुत्तन को कुछ गड़बड़ लगी। शक
होने पर वे पता लगाने वे कुछ दिन पहले लुधियाना आ गए। उन्हें पता चला कि
आरोपियों ने पड़ोसियों को कुछ और बताया है। उन्होंने तुंरत इसकी सूचना थाना
लाडोवाल पुलिस को दी। पुत्तन के बयान आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ
हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मामला दर्ज कर लिया।
पुत्तन ने
पुलिस को बताया कि अक्सर उसकी बहू उसके बेटे के साथ झगड़ती थी और उसका पिता
भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। उधर, एएसआइ मंजीत ने बताया कि
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें यूपी भेजी गई हैं। उनकी गिरफ्तारी के
बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि आखिर आरोपी ने विद्यासागर की हत्या क्यों की?
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
ऑन डिमांड बाइक चुराने वाले गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Daily Horoscope