• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : कपूरथला पुलिस की बड़ी कामयाबी; जग्गा फुकीवाल गैंग के हथियार सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, कई देसी पिस्तौल बरामद

Punjab: Kapurthala Police achieve major success; two arrested, including arms supplier of Jagga Fukiwal gang, several country-made pistols recovered - Kapurthala News in Hindi

कपूरथला । पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने की अपनी मुहिम में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कपूरथला जिले की सदर पुलिस ने सुल्तानपुर लोधी इलाके में सक्रिय कुख्यात जग्गा फुकीवाल एक्सटॉर्शन गैंग के मुख्य हथियार सप्लायर अमनदीप सिंह उर्फ अमन (ताशपुर, कपूरथला) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई देसी पिस्तौलें बरामद हुईं। पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पंजाब डीजीपी के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से जारी बयान के अनुसार, अमनदीप गैंग को फायरिंग और जबरन वसूली के लिए हथियार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाता था। पूछताछ में अमनदीप ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी लवप्रीत उर्फ बाबा को दो पिस्तौलें सप्लाई की थीं। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर लवप्रीत को भी धर दबोचा। उसके कब्जे से एक .३२ बोर और एक .३१५ बोर की देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अमनदीप के घर की तलाशी लेने पर वहां जमीन के अंदर गड़ी हुई तीन और देसी पिस्तौलें मिलीं। इस तरह कुल 9 अवैध पिस्तौलें बरामद हुईं। पुलिस ने थाना सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
पंजाब पुलिस ने पिछले एक महीने में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। अब तक सैकड़ों पिस्तौलें और कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पंजाब डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त और हथियार-मुक्त बनाने का संकल्प अडिग है। कोई भी अपराधी कानून से ऊपर नहीं है।
इस गिरफ्तारी से कपूरथला और जालंधर के आसपास के इलाकों में सक्रिय कई गैंग्स पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि अमनदीप इनके लिए हथियारों का मुख्य स्रोत था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Kapurthala Police achieve major success; two arrested, including arms supplier of Jagga Fukiwal gang, several country-made pistols recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jagga fukiwal gang, jagga fukiwal, punjab, kapurthala police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kapurthala news, kapurthala news in hindi, real time kapurthala city news, real time news, kapurthala news khas khabar, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved