• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से सुरक्षा वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी

Punjab Government Withdraws Security Cover for Harbhajan Singh; Security Personnel Removed from Outside His Home - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है। हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था। हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा है। चड्डा ने कहा था कि उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद हैं। ये सभी सांसद आप के हैं। इन 7 सांसदों में उन्होंने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था।
राघव चड्डा द्वारा हरभजन सिंह के आप छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने के दावों के बीच पंजाब सरकार ने पूर्व स्टार क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन को पंजाब सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी।
राघव चड्डा के साथ 7 सांसदों के आप छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की खबर आने के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राघव चड्डा, हरभजन सिंह और अन्य सांसदों पर हमला बोला है। कार्यकर्ता भी हमलावर हैं।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। हरभजन सिंह के घर के बाहर की चारदीवारी पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से 'गद्दार' लिखा था। आप छोड़ने वाले अन्य कई सांसदों के घरों पर भी अपशब्द लिखे गए थे।
इस पूरे प्रकरण पर हरभजन सिंह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Government Withdraws Security Cover for Harbhajan Singh; Security Personnel Removed from Outside His Home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harbhajan singh, punjab politics, aap, raghav chadha, security withdrawn, rajya sabha mp, political controversy, bjp joining rumours, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved