जालंधर। पंजाब ने पी.एस.पी.सी.एल जालंधर में तैनात जूनियर इंजीनियर को 20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। यहाँ विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल जालंधर में तैनात जे.ई सतपाल को गुरसहज सिंह, निवासी 425 पारस अस्टेट बस्ती पीर दाद, जालंधर शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसकी दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे को हटाने के बदले जे.ई सतपाल की तरफ से 20,000 /-रुपए रिश्वत की मांग की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल उपरांत उक्त दोषी जे.ई को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 20,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थानो में मुकदमा दर्ज करके अगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope