• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जालंधर में गोली लगने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Two people died due to gunshot in Jalandhar, police investigating - Jalandhar News in Hindi

जालंधर । पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह तड़के फायरिंग में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सात से आठ राउंड फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना लाम्बा पिंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर की है। यहां देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर ड्रिंक की थी। लेकिन तड़के किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम (24) निवासी मोता सिंह नगर और विनय तिवारी (22) निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर सैलानी माता मंदिर के नजदीक हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सात से आठ राउंड फायरिंग है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी कोई अधिकारी नहीं कर रहा। एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, इस मामले के संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two people died due to gunshot in Jalandhar, police investigating
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gunshot, jalandhar, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved