जालंधर। पुलिस ने 21 मार्च को हुए एनआरआई महिला कत्ल को सुलझा लिया है। जिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपिओं की तलाश जारी है।
जालंधर देहात पुलिस ने पिछले 21 मार्च को भोगपुर के गाँव कोह्जा में हुए एन आर आई बजुर्ग महिला के कत्ल को हल करने दावा किया है। पुलिस के एस एस पी गुरप्रीत सिंह भुलर ने जालंधर में मीडिया से प्रेस वार्ता करते हुए कहा की इस कत्ल की साजिश मृतक महिला सुरिंदर कौर के पडोस में रहते मनजिंदर सिंह की और रची गई थी और उस ने अपने दो और साथिओं को साथ मिला कर इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने मनजिंदर सिंह को काबू कर लिया है पर उसके दोनों साथी अमनजीत सिंह और मनवीर सिंह फिलहाल फरार है। दरअसल गाँव कोह्जा की रहने वाली सुरिंदर कौर प्रवासी भारती है और उस वारदात से कुछ दिन पहले ही कैनाडा से वापिस आई आई थी। सुरिंदर कौर ने सारे गहने और धार्मिक चिह्न भी सोने के पहने हुए थे और आरोपिओं की और से सोना लूटने के मकसद से ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस मुताबिक मनिंदर सिंह पिछली 2 मार्च को दुबई से वापिस अपने गाँव आया था, जबकि उसके दूसरे साथी अापराधिक छवि वाले है, जिन पर पहले भी अलग अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
धनबल, मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट का न हो गलत इस्तेमाल : मायावती
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope