जालंधर। मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा। अक्टूबर महीना आधा बीत चुका है, लेकिन दिन में अभी भी हल्की गर्मी का अहसास होता है। थोड़ी ओस पड़ने से रातें जरूर ठंडी होने लगी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान अभी भी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। आने वाले दिनों में इसमें बहुत ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं है। रात का पारा सामान्य के आसपास ही है। हालांकि दीपावली के आसपास रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की कोई संभावना नहीं है। इसलिए पहाड़ों की ओर से किसी तरह की ठंडक आने के आसार नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के दूसरे हफ्ते में दिन का तापमान गिरकर 25 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope