• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जालंधर : आप नेता का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज

Jalandhar: FIR registered in case of sharing edited video of AAP leader - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया कि दिल्ली की पूर्व सीएम और सदन में विपक्ष की नेता आतिशी का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा की विधायक और नेता प्रतिपक्ष आतिशी का एडिटेड और डॉक्टर्ड वीडियो अपलोड और सर्कुलेट करने के मामले में इकबाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट अपलोड किए गए हैं, जिनमें एक छोटा वीडियो क्लिप है जिसमें दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी कथित तौर पर गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली बातें कर रही हैं, और साथ में बहुत भड़काऊ कैप्शन भी हैं। शिकायत के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के वीडियो को डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच के लिए डायरेक्टर, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब भेजा गया। फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट से पता चला कि आतिशी ने अपने ऑडियो में गुरु शब्द नहीं बोला है, जैसा कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो क्लिप में दिखाया जा रहा है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि वीडियो के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है ताकि कैप्शन में ऐसे शब्द शामिल किए जा सकें, जो आतिशी ने कभी बोले ही नहीं।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर चर्चा की मांग को लेकर दिल्ली के आप विधायकों ने विधानसभा में जबरदस्त हंगामा किया था। इसी हंगामे के दौरान आतिशी माइक बंद होने पर भी सदन में बोल रही थीं। इसका वीडियो शेयर कर उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली बातें कहीं। हालांकि, पंजाब की जालंधर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर उन्होंने जांच की और पाया कि वीडियो एडिटेड है। इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jalandhar: FIR registered in case of sharing edited video of AAP leader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atishi marlena edited video, jalandhar police fir, forensic lab report, kapil mishra, deepfake manipulation, it act violation, communal harmony, delhi assembly controversy, social media misinformation, punjab police action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved