• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास स्कूटी में विस्फोट के बाद लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

Fire Erupts in Scooty Following Explosion Near BSF Chowk in Jalandhar; Police Launch Investigation - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार की शाम को एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक्टिवा में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, एक्टिवा पर सवार दो लोग पुलिस के पास मौजूद हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया। फिलहाल, धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया, ''रात करीब 8 बजे हमारी पेट्रोलिंग टीम मौके पर मौजूद थी। उसी दौरान गेट के पास खड़ी एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई। जिस युवक के पास यह एक्टिवा थी, वह फिलहाल हमारे साथ है और जांच में सहयोग कर रहा है।''
इस घटना को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि बीएसएफ मुख्यालय के पास इस तरह का धमाका बेहद चिंताजनक है और यह कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है और इस तरह की घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। वरिंग ने आरोप लगाया कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देने में विफल रही हैं। लोगों को सुरक्षा चाहिए, न कि राजनीतिक दिखावा।
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जालंधर में हुआ विस्फोट बेहद चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं सुरक्षा और सतर्कता में गंभीर कमियों की ओर इशारा करती हैं। सरकार को घटना घटने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय, लोगों की सुरक्षा और जनता का विश्वास बहाल करने के लिए सक्रिय और ठोस कदम उठाने चाहिए।
वहीं, पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास हुआ विस्फोट पंजाब में चरमराती कानून व्यवस्था की भयावह याद दिलाता है। भीड़भाड़ वाले इलाके में डिलीवरी स्कूटी का विस्फोट दिखाता है कि सार्वजनिक स्थान कितने खतरनाक रूप से असुरक्षित हो गए हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। शासन को दिखावे और नाटक से नहीं बदला जा सकता। पंजाब इस विफलता को बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोगों को सुरक्षा चाहिए, बहाने नहीं।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire Erupts in Scooty Following Explosion Near BSF Chowk in Jalandhar; Police Launch Investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jalandhar blast, bsf chowk incident, scooter explosion punjab, punjab law and order, fire incident india, police investigation punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved