• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सतीश पूनिया

BJP will not ally with Akali Dal in Punjab; will contest all seats alone: ​​Satish Poonia - Jalandhar News in Hindi

जालंधर । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अपने दम पर हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान सतीश पूनिया ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का यही मिशन है। अपने संगठन की ताकत, अपनी विचारधारा और जनता के आशीर्वाद से हम इस बार पंजाब में एक मजबूत सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा अभियान शुरू कर रही है। 'सेवा संकल्प अभियान' 17 सितंबर को शुरू होगा और 17 अक्टूबर को खत्म होगा। इस पूरे एक महीने में पीएम मोदी की योजनाओं के जरिए आम आदमी का जीवन किस तरह से बदला गया, इस बारे में बताया जाएगा। 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर सतीश पूनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी बिना किसी विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टी है। लंबे समय तक दिल्ली में शासन करने के बाद उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी। पंजाब में ड्रग्स, भ्रष्टाचार, रेत और कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए वादों के बारे में मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ हताशा में ऐसे बयान दे रही है। भाजपा का संगठन डबल इंजन की सरकार के उद्देश्य से काम कर रही है।
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करने गए दिल्ली से तीन भाजपा सांसदों को लेकर सियासत तेज हो गई। सतीश पूनिया ने कहा कि जो सांसद वहां गए थे, उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से फटकार लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि 1984 की घटना के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। भाजपा ने दिल्ली और हरियाणा में 1984 के दंगों से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए काम किया। जो लोग जो गए थे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी फटकार लगाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will not ally with Akali Dal in Punjab; will contest all seats alone: ​​Satish Poonia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: satish poonia, bjp, akali dal in punjab, akali dal, punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved