• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमित शाह का बड़ा ऐलान- AAP ने पंजाब को चिट्ठे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त कर देंगे

Amit Shah big announcement : AAP has pushed Punjab into drug addiction - Jalandhar News in Hindi

जालंधर रैली में बोले गृह मंत्री- 2027 का विधानसभा चुनाव नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी बीजेपी, रैली का मंच उड़ाने की मिली थी धमकी जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप' सरकार ने पंजाब को नशे (चिट्ठे) के दलदल में धकेल दिया है। गृह मंत्री ने घोषणा की कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी 'नशामुक्त पंजाब' के मुख्य मुद्दे पर लड़ेगी। साथ ही, उन्होंने वादा किया कि यदि राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को पूरी तरह चिट्ठामुक्त कर दिया जाएगा।
माताओं से किया वादा, तस्करों को चुन-चुनकर डालेंगे जेल
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "मैं पंजाब की माताओं को यह विश्वास दिलाने आया हूँ कि 31 दिसंबर 2029 के बाद आपके बच्चों को चिट्टा उपलब्ध कराने वाला कोई नहीं बचेगा।" उन्होंने चेतावनी दी कि नशा बेचने वाले तस्करों को चुन-चुनकर जेलों की सलाखों के पीछे डाला जाएगा। शाह ने कहा कि जो पंजाब कभी पूरे देश के लिए गेहूं और धान उगाता था, आज उस उपजाऊ धरती पर नशा बो दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे उन पीड़ित परिवारों से भी मिलकर आए हैं जिन्होंने नशे के कारण अपने जवान बच्चों को खोया है।
पंजाब की बदहाल अर्थव्यवस्था और घोटालों पर घेरा
राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज पंजाब की आर्थिक व्यवस्था बेहद बदहाल स्थिति में है। उन्होंने मोगा विज्ञापन घोटाला, बरनाला भूमि घोटाला और पंजीरी घोटाले जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में हर महीने उगाही हो रही है और केवल विज्ञापनों पर सालाना 785 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि 25 लाख नौकरियां देने और 26 फसलों पर एमएसपी देने के उनके वादों का क्या हुआ?
रैली से पहले मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
गृह मंत्री के इस दौरे और रैली से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कूल (कैंब्रिज स्कूल) को ई-मेल भेजकर यह धमकी दी गई कि रैली के स्टेज के नीचे आईईडी (IED) बम रखा गया है। इस ई-मेल में शहर के अन्य स्कूलों, श्री देवी तालाब मंदिर और बसों को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए मंदिर में माथा टेकने और नशामुक्त पंजाब यात्रा के समापन के बाद सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच इस कार्यक्रम को संपन्न कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah big announcement : AAP has pushed Punjab into drug addiction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah jalandhar rally, punjab drugs issue, chitta free punjab, 2029, aap government punjab, jalandhar bomb threat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved