जालंधर। पति का सौ तोला सोना और नगदी लेकर भागी एक महिला को पुलिस ने उसकी
बेटी के पास से गिरफ्तार कर सोना बरामद कर लिया है। पुलिस ने मनोज को भी
नामजद किया था लेकिन दो माह पहले नकोदर में उसकी हत्या हो गई थी। पुलिस ने
मां-बेटी के पास से 13 तोला सोना भी बरामद किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एडीसीपी कुलवंत
सिंह हीर ने बताया कि 19 जून, 2015 को गुजराल नगर में रहने वाले हरजिंदरपाल
सिंह ने शिकायत थी कि उसकी पत्नी सरोज घर से 100 तोले से ज्यादा सोना और
काफी नकदी लेकर भाग गई है। सरोज के साथ उसकी दूसरी शादी थी और सरोज की भी
दूसरी शादी थी। सरोज की एक बेटी कोमल भी है, जो डेरा बस्सी में रहती है।
शिकायत में कहा था कि सरोज शादी के बाद से ही गृह क्लेश करती थी। कोमल और
उसके पति मनोज वत्स के कहने पर ही सरोज सारा सोना लेकर उनके पास चली गई।
पुलिस
ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। कुछ दिन पहले मनोज की मौत हो गई
थी। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरोज अपनी बेटी के पास
है। पुलिस ने डेराबस्सी में उनके निवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
थाना 2 के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं को न्यायिक हिरासत
में भेज दिया गया है।
दो पुत्रों ने मां के सामने कर दी पिता की हत्या, तीनों गिरफ्तार
धौलपुर में जमीन की रंजिश में मारी गोली, 4 जख्मी
फैमिली कोर्ट में महिला की सरेआम हत्या, सास घायल
Daily Horoscope