जालंधर। ब्यास से लौट रही पांच महिलाओं को खाने में बेहोशी की दवा खिला कर लूट लिया। ये महिलाएं जालंधर रेलवे स्टेशन पर बेसुध मिली। ब्यास रेलवे स्टेशन से चली 5 महिलाएं जालंधर स्टेशन पर बेहोशी की हालत
में मिली। सूत्रों के अनुसार महिलाएं ब्यास से किसी फैमिली के साथ टैक्सी
करवाकर रवाना हुई थी जब वे जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो बेहोशी की
हालात में मिली।
बताया जा रहा है कि उन्होंने रास्ते में छोले-भटूरे खाए थे, जिसके बाद उनकी
तबीयत बिगड़ी। फिलहाल उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर दाखिल करवाया गया है।
एक महिला ने बताया कि वह इंदौर की रहने वाली हैं। वह ब्यास से टैक्सी करके
जालंधर स्टेशन पहुंची। यहां से उन्होंने कैंट जाना था। रास्ते में भटूरे
खाए। उसके बाद वह बेसुध सी होने लगी। कुछ देर बाद वह सभी बेसुध हो गई।
फिलहाल सभी के होश में अाने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। थाना
जीअारपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope