• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक हादसा : बस और कार के बीच टक्कर में 8 लोगों की मौत,CM मान ने जताया दुख

Tragic accident in Hoshiarpur, Punjab: 8 people died in collision between private bus and car, CM Mann expressed grief - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर । पंजाब के होशियारपुर में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा के गांव सगरा के पास एक निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है। मान ने एक्स पोस्ट में कहा, 'आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सवारियों से भरी एक मिनी बस और कार की आपसी टक्कर हुई है। इस हादसे में कई लोगों की दुखद मृत्यु की खबर मिली है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के निर्देश दिए और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा के आगे प्रार्थना करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' बता दें, दसूहा-हाजीपुर रोड पर कार से टक्कर के बाद बस पलट गई। बस में लगभग 40 सवारियां थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सगरा अड्डा के पास कार से टक्कर हुई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद वहां हाहाकार मच गया। स्थानीय लोग जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने मृतकों के शवों को कब्जे में ले घायलों को अस्पताल रवाना किया। बस के अंदर कई लोग फंसे थे। जैसे-तैसे करके उन लोगों को बाहर निकाला गया।
घटनास्थल से आई तस्वीरों में बस बीच सड़क पर पलटी दिखी। बाद में जेसीबी मशीन के जरिए बस को सीधा किया गया।
हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत की जानकारी है, जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि करीब 30 लोगों को घायल अवस्था में दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।
दसूहा सरकारी अस्पताल के एसएमओ मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह हादसा होने के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया था। घायलों में से 3 लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई, जिसमें एक बच्चा शामिल है। इस हादसे में अभी मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tragic accident in Hoshiarpur, Punjab: 8 people died in collision between private bus and car, CM Mann expressed grief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: private bus, tragic accident, hoshiarpur, punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved