• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संत बाबा अमरदास जी की वार्षिक बरसी

Anniversary of Sant Baba Amardas ji in hosiarpur - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर। गांव शेरपुर ढक्कों के डेरा 108 संत बाबा नारायण दास जी में ब्रहमलीन 108 संत बाबा अमरदास जी की वार्षिक बरसी मौजूदा गद्दी नशीन संत बाबा रामेश दास जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से बहुत ही प्रेम व श्रद्धा से मनाई गई। जिसमें सबसे पहले डेरे में आरम्भ करवाए गए।श्री आखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए उपरात समागम में शामिल सभी संगतों को रागी, ढाडी और कीर्तिन जत्थों की ओर से गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से निहाल किया गया कथा वाचकों की ओर से कथा विचार किए गए और संत महापुरुषों की ओर से संगतों को प्रवचन किए गए और ब्रहमलीन 108 संत बाबा अमरदास जी के जीवन के बारे में संगतों को बताया गया। इस अवसर पर संगतों को संबोधन करते हुए मौजूदा गद्दी नशीन संत बाबा रामेश दास ने कहा के संत बाबा अमरदास बहुत ही शांतमई,सहभाव के महापुरुष थे वह यहां इकांतमई और वैरागमई थे, वहीं पर डेरे में आई संगतों को प्रभु सिमरन करने का हमेशा संदेश देते थे। इस अवसर पर क्षेत्र की प्रमुख स्वास्थ्य संस्थायों की ओर निशु्ल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए जिसमें निशुल्क टैसट किए गए और जरुरतमंद मरीजों का दवाईयां दी गई।
और डेकरे की ओर से समागम में पहुंचे हुए संत महापुरुषों को सम्मानित भी किया गया और बाबा जी की भंडारा संगतों को निरंतर वितरण किया गया। इस अवसर पर पहुंचे हुए संत महापु्रुषों और गणमान्य लोगों में संत राम किशन जी ,संत बाबा भोला गिर जी,संत सर्वण दास जी , संत हर किशन सिंह सोढी ठकरवाल, संत बाबा मखण सिंह जी,संत हरमीत सिंहसंत जसविंदर सिंह डाडीयां, बणा साहिब, संतशीतल दास जी कालेवा भगता, संत महावीर सिंह ताजेवाल,आदि थे इस अवसर पर विशेष तौर पर कैंप में डा. जसवंत सिंह, डा. सर्वण सिंह, मुकेश कुमार, विपन कुमार, गुरप्रीत कौर, महिंदर सिंह, प्रभ कुमार, शमी कुमार, सुखदेव सिंह, आदि थे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anniversary of Sant Baba Amardas ji in hosiarpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anniversary, sant baba amardas ji, hosiarpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved