• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आतंकियों को उसी की भाषा में जवाब दे सरकार: आशुतोष

Anger in the meeting of various Hindu organizations In protest against the attack on Amarnath pilgrims - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर। विभिन्न हिंदू संगठनों की बैठक मुख्य सलाहकार केसी शर्मा की अध्यक्षता में अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा अमरनाथ यात्रियों पर गोलीबारी कर हत्या करने के रोष में संपन्न हुई। इस अवसर पर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि ऐसी दुर्भागयपूर्ण घटना की समस्त हिंदू संगठन निंदा करते हैं, जिसने इंसानियत को शर्मसार किया है, परंतु जम्मू कश्मीर का मानवाधिकार अभी भी कुंभकर्ण की नींद सोया नजर आ रहा है। इस मौके पर हिंदू संघ के पंकज बेदी व आल इंडिया शिरोमणि मंदिर प्रबंधक कमेटी के डी.के. बब्बर ने कहा कि आज लश्कर ए तयबा व अन्य पाकिस्तान के आंतकी पूरे विश्व में मुस्लमानों को जिहाद के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। आज हिंदुस्तान में हिंदू सुरक्षित नहीं है अपनी ही अमरनाथ यात्रा के लिए टैक्स देकर जाता है और बदले में गोलियां खाता है। अमरनाथ यात्रा एवं भारत के श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों में एकत्रित पैसे से भारत के मुस्लमानों को हज यात्रा में सबसिडी प्रदान की जाती है। आज हिंदुस्तान के मुस्लमानों को पाक की इस बर्बरता का जवाब देना होगा। अन्यथा इस इस्लाम जेहाद के नाम पर मुस्लमानों को पूरा विश्व आतंकवादी घोषित करने से गुरेज नहीं करेगा। आशुतोष शर्मा ने कहा कि अगर आंतकी यह सोचते हैं कि ऐसे हमलों से भारतीयों को डराया जा सकता है तो वह गल्त सोचते हैं क्योंकि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और इसकी रक्षा व सुरक्षा हेतु प्रत्येक भारतीय अपना बलिदान देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए वह इन आतंकियों को इनकी भाषा में जवाब दें वर्ना यूं ही निर्दोष लोगों की जाने जाती रहेंगी। आंतकी हमले के विरोध में आजाद चौंक के पास समस्त हिंदू संगठन शुक्रवार को आतंकवाद का पुतला व पाकिस्तान का झंडा पुतला फूंकेगें।
इस अवसर पर परशुराम सेना के शेरपुर बातियां के अध्यक्ष हरीश कुमार, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक कुलदीप कुमार, बजरंग दल पंजाब, ब्राह्मण कल्याण परिषद, हिंदू जागृति मंच, हिंदू संघ, युवा परिवार के सदस्य, राधा कृष्ण अराधना मंडल, सनातन धर्म महावीर दल, बजरंग दल सेना के पदाधिकारी व सदस्य, सुरिंद्र कुमार बीटन, दीपक पराशर, लक्की गौरव, संदीप कुमार, अनमोल हांडा, रोहित राहल, राजीव शर्मा, बजरंगी पांडे, अश्विनी शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, हनी तनेजा, संदीप शर्मा, चांद कौशल, अजय ऐरी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anger in the meeting of various Hindu organizations In protest against the attack on Amarnath pilgrims
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anger in the meeting of various hindu organizations, protest against the attack on amarnath pilgrims, hoshiarpur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved