• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवक पर चाकू से हमला, पुलिस कार्रवाई न होने पर सांसी समाज सड़कों पर उतरा

Youth attacked with knife, Sansi community took to streets after police did not take any action - Gurdaspur News in Hindi

गुरदासपुर। कस्बा दीनानगर के गांव पनियार में सैलून चलाने वाले एक युवक पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज सांसी समाज ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। घटना में घायल युवक प्रवीण कुमार पिछले महीने एक मामूली विवाद के बाद चाकू मारे जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था और अब भी अमृतसर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस मामले में आरोप है कि पुलिस ने अब तक न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न ही मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है। इससे आक्रोशित प्रवीण कुमार के परिजनों और सांसी समाज के लोगों ने दीनानगर के गुरु नानक पार्क से एसएसपी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
घायल युवक की भाभी ने बताया कि मामूली पानी के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने अन्य युवकों के साथ मिलकर सैलून में घुसकर प्रवीण पर चाकू से हमला किया और दुकान में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है और कार्रवाई से बच रही है।
समुदाय के एक प्रतिनिधि ने कहा कि गरीब परिवार होने के कारण पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है, जबकि आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं और खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज को सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।
वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth attacked with knife, Sansi community took to streets after police did not take any action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth, attacked, knife, sansi community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurdaspur news, gurdaspur news in hindi, real time gurdaspur city news, real time news, gurdaspur news khas khabar, gurdaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved