• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैंगस्टर सुखविंदर पर सरेआम दागी गोलियां, मौके पर ही मौत

Tainted bullets shot on gangster Sukhwinder, died on the spot - Gurdaspur News in Hindi

गुरदासपुर। बटाला में शनिवार देर शाम गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ लाला की अज्ञात लोगों ने सरेआम गोलियां दाग कर हत्या कर र्दी। मृतक लाला कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आया था। उस पर हमला तब हुआ जब वह अपने छोटे दो भतीजों को साथ ले अपनी गाड़ी से घर की ओर जा रहा था। पुलिस का कहना है की मृतक पर अलग अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंस्टरो की आपसी रंजिश के चलते यह वारदात हो सकती है।

जानकारी के अनुसार बटाला के डेरा रोड पर देर शाम को यह वारदात हुई। गाड़ी में सवार बटाला के ही रहने वाले सुखविंदर सिंह उफऱ् लाला पर हमला किया गया जिस के चलते उसकी गोली लगने से मौत हो गई। जब यह वारदात हुई तो सुखविंदर सिंह उफऱ् लाला अपनी गाड़ी पर जिम से होकर वापस घर जा रहा था और उसके साथ दो छोटे भतीजे भी थे। बच्चों ने बताया की जब वह डेरा रोड बटाला के पुल के नजदीक पोहचे तो गाड़ी धीरे थी और अचानक उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और तबी चाचा सुखविंदर सिंह ने कहा की उसे गोली लग गई है। इतना कहने के बाद वह बेहोश हो गया। जब सुखविंदर सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुखविंदर पर अलग अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।

वारदात के बाद पुलिस जिला बटाला के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कहना था की इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस थाना प्रभारी सिटी सुखजिंदर सिंह ने बताया की अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है की हमला करने वाला कौन था और कितने लोग थे। उन्होंने बताया की हमलावरों की तरफ से छह से ज्यादा गोलियां चलाई गई। मृतक की गाड़ी पर भी गोलियों के निशान मिले हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tainted bullets shot on gangster Sukhwinder, died on the spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tainted, bullets, shot on gangster, sukhwinder, died, on the spot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurdaspur news, gurdaspur news in hindi, real time gurdaspur city news, real time news, gurdaspur news khas khabar, gurdaspur news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved