• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार रंगे हाथों काबू

Shopkeeper caught red handed taking bribe of Rs 2 lakh for constable - Gurdaspur News in Hindi

गुरदासपुर। विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को गांधी चौक बटाला, ज़िला गुरदासपुर में जिम सप्लीमेंट की दुकान चलाने वाले अमन नाम के एक प्राइवेट व्यक्ति को पुलिस सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस केस में मुलजिम सिपाही की पहचान मोहित बेदी के तौर पर हुई है, जो स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बटाला की टीम में तैनात है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने दोष लगाया कि एसटीएफ बटाला की पुलिस टीम ने सोमवार को उक्त जिम में छापा मारा और उसके पति को जिम से गिरफ़्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि एसटीएफ टीम ने उनके घर की भी बारीकी से तलाशी ली थी। परन्तु कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। महिला ने दोष लगाया कि उसके पति को गिरफ़्तार करने के कारण संबंधी पूछे जाने पर सिपाही मोहित ने उसको उक्त दुकानदार अमन जो कि उसके पति का दोस्त भी है को मिलने के लिए कहा। ताकि उसके पति को बिना किसी आपराधिक मुकद्दमा दर्ज किए रिहा कराया जा सके। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त दुकानदार अमन ने उसको 10 लाख रुपए रिश्वत का प्रबंध करने और रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए पुलिस मुलाज़िम मोहित को देने के लिए कहा।
प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत ब्यूरो ने जाल बिछाकर दोषी दुकानदार अमन को दो सरकारी अधिकारियों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी सिपाही की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी जारी है। इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े

Web Title-Shopkeeper caught red handed taking bribe of Rs 2 lakh for constable
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurdaspur, vigilance bureau, private person, aman, gym supplement shop, gandhi chowk batala, gurdaspur red-handed, accepting, bribe, police constable, accused, mohit bedi, special task force stf, batala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurdaspur news, gurdaspur news in hindi, real time gurdaspur city news, real time news, gurdaspur news khas khabar, gurdaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved